उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के नगला तराई स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर
मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में निर्मित मंच एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने विद्यालय में बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगशाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण पल बिताए और उन्हें चॉकलेट एवं उपहार वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उनके ज्ञान, कौशल और प्रतिभा के विकास में सहायक सिद्ध होगा।
