मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खटीमा, ऊधम सिंह नगर में आयोजित 14वें दीपावली मेले में हुए सम्मिलित

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा, ऊधम सिंह नगर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में पहुंचकर उपस्थित जनों को संबोधित किया व प्रकाश के पावन पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विकास परिषद जैसे सामाजिक संगठन सेवा, संस्कार, सहयोग और सामाजिक समरसता के मूल्यों को आत्मसात कर समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को सहेजने के साथ ही आपसी मेल-मिलाप, सद्भाव एवं सामाजिक एकता को भी सुदृढ़ करते हैं।