देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला-2026 में सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को पर्व की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व और परंपराएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अभिन्न अंग हैं। ये न केवल हमारी लोकसंस्कृति को संरक्षित रखते हैं, बल्कि समाज में आपसी स्नेह, एकता और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देवभूमि की संस्कृति, परंपराओं और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
