पंजाब: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंजाब के होशियारपुर ग्रामीण, मुकेरियां (दसूहा) में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त पंजाब यात्रा भारतीय जनता पार्टी की पंजाब को नशे के अभिशाप से मुक्त कराने के लिए एक निर्णायक पहल है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब की जनता से नशे के खिलाफ बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता मिलते ही उन वादों से मुकर गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब में नशे का बढ़ता कारोबार और उसकी गिरफ्त में जाती युवा पीढ़ी इस सरकार की नाकामी और वादा खिलाफी का प्रमाण है। एक ओर प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देशभर में नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नशे के बढ़ते कारोबार को मौन समर्थन दे रही है।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री Som Parkash – Union Minister of State , विधायक Jangi Lal Mahajan , भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
