देहरादून: आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू ऑपरेशन का स्मरण हमें आपदा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य, साहस, सूझबूझ और बेहतर समन्वय के महत्व का अनुभव कराता है। 17 दिनों तक चले इस अभियान में SDRF Uttarakhand Police, National Disaster Response Force, India, Uttarakhand Police, ADGPI – Indian Army, विशेषज्ञों एवं विभिन्न बचाव एजेंसियों के जवानों और कर्मियों ने दिन-रात एक कर सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

