देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
ऋषिकेश में ₹100 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां प्रदान करने के साथ ही देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को विस्तार मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

