देहरादून: उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प और ग्रामीण उद्यमों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में हाउस ऑफ हिमालयाज के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है। उत्तराखंड के किसानों, स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों को एक सशक्त ब्रांड एवं व्यापक बाजार उपलब्ध हो रहा है।
इस पहल से स्थानीय उत्पादों की मांग और बाजार तक पहुंच बढ़ने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था, स्वरोजगार और स्थानीय आजीविका को भी मजबूती मिल रही है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

