समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

देहरादून: समस्त प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा ही नहीं, बल्कि निरोगी जीवन, प्रकृति के साथ संतुलन और समग्र स्वास्थ्य की भारतीय जीवनदृष्टि है।

प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुर्वेद शिक्षा एवं अनुसंधान तथा ‘देश का प्रकृति परीक्षण अभियान’ जैसे प्रयासों के माध्यम से आयुर्वेद और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
आइए, इस अवसर पर आयुर्वेद की समृद्ध विरासत को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने और स्वस्थ, निरोगी एवं सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लें।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )
May be an image of text