मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना युवाओं के सपनों को साकार करने की एक सशक्त पहल

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना न केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम है बल्कि यह युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की एक सशक्त पहल भी है।

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़ने के इच्छुक नागरिकों को अपने व्यवसाय को शुरू करने एवं विस्तार देने में मजबूती प्रदान कर रही है। हमारी सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रत्येक लाभार्थी को आर्थिक संबल मिले, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित हों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त हो।
May be an image of text that says "संकल्प जनकल्याण का संकल्प नए उत्तराखंड का मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 3848 लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई ₹33.22 करोड़ की धनराशि f पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड)"