मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर 17 विद्यालयों के 1,400 से अधिक विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के विकास, शिक्षा, रोजगार, तकनीक, नवाचार और पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों पर अपने रचनात्मक विचार साझा किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा केवल तकनीक और आधुनिक ज्ञान से परिचित ही नहीं है, बल्कि समाज, प्रदेश और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझता है।

कार्यक्रम में  विधायक Trilok Singh Cheema , मेयर Deepak Bali  समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।