राज्य की मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकताओं में है।:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके साथ संवाद किया।

इस दौरान मातृशक्ति ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ और अपने अनुभवों को साझा करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों के अनुभव सुनकर यह स्पष्ट हुआ कि सरकार द्वारा जिस संकल्प के साथ योजनाएं प्रारंभ की गई थीं, उनका लाभ आज धरातल पर मातृशक्ति तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकताओं में है। इसी संकल्प के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से माताओं-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में विधायक Mahant Daleep Rawat , भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं त्रिकोण सोसाइटी की निदेशक Neha Sharma सहित अन्य सम्मानितजन भी उपस्थित रहे।