देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर उन्हें भारत सरकार द्वारा देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

