सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से देहरादून में आयोजित मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ किया CM धामी

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैम्प कार्यालय (देहरादून) से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों व उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारी सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्रीमती Savita Kapoor  एवं Khajan Dass  उपस्थित रहे।