मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत स्थापित वॉर रूम का किया शुभारंभ

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में विधिवत पूजा-अर्चना कर आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत स्थापित वॉर रूम का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर पूरी सक्रियता से जुट गई है। इस वॉर रूम के माध्यम से चुनाव प्रबंधन, संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता, सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार और चुनावी अभियानों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बीते वर्षों में प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। इन उपलब्धियों और जनसेवा के संकल्प को लेकर हम प्रत्येक बूथ तक पहुंचेंगे। देवतुल्य जनता का आशीर्वाद, संगठन की शक्ति और समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हम वर्ष 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने और उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी Ram Madhav , प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt , Naresh Bansal  समेत प्रदेश भाजपा के  पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।