(BJP) एक कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जहाँ राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है:” मुख्यमंत्री

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर मंथन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Bharatiya Janata Party (BJP) एक कार्यकर्ता-आधारित संगठन है, जहाँ राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों को धरातल पर उतारते हुए हम विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री Ajaey Kumar  सहित विभिन्न संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।