प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।:” मुख्यमंत्री

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी, नैनीताल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin  की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सहभागिता की। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi  के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सुशासन, जनकल्याण और विकास की इस गति को निरंतर बनाए रखने के लिए राज्य की राष्ट्रवादी जनता का भाजपा के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  Mahendra Bhatt , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Tirath Singh Rawat , प्रदेश प्रभारी Dushyant Kumar Gautam , सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती Rekha Verma रेखा वर्मा समेत सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।