देहरादून: हमारी सरकार देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। इसी संकल्प के तहत शहीद सैनिकों के परिजनों को दी जाने वाली एकमुश्त अनुग्रह अनुदान राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

