उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin के साथ शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा गौरव सेनानी मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज हमारी सेना और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बन रही है। हमारी सरकार का संकल्प है कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण में कोई कमी न रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी भावना के साथ शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की गई है।
