उत्तराखण्ड: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार के साझा प्रयासों से उत्तराखण्ड में स्टार्टअप्स की निरंतर बढ़ती भागीदारी प्रदेश की आर्थिक मजबूती के साथ युवाओं के लिए नए स्वरोजगार के अवसर सृजित कर रही है।
आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के संकल्प के तहत राज्य में 15 अत्याधुनिक इंक्यूबेटरों की स्थापना की गई है और अब तक 1100 से अधिक स्टार्टअप्स को मान्यता दी जा चुकी है। सरकार नवाचार को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों, आवश्यक संसाधनों और अनुकूल व्यावसायिक वातावरण के माध्यम से उद्यमिता को सशक्त कर रही है:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

