मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राजनीति में सिद्धांतों की जगह परिवारवाद और स्वार्थ हावी हो जाता है, तो लूट-खसोट स्वाभाविक है। यही हाल आज RJD और कांग्रेस का है, पहले टिकटों की बिक्री और जब भी सत्ता में रहे तब घोटालों की बरसात। बिहार में RJD का परिवार भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुका है, ज्यादातर सदस्य जमानत पर हैं। वहीं कांग्रेस का परिवार देश का सबसे बड़ा भ्रष्ट राजनीतिक कुनबा है, यहां भी नेता जनता से नहीं, अदालतों से राहत मांगते फिरते हैं। इनके लिए लोकतंत्र और सत्ता जिम्मेदारी नहीं बल्कि लूट का जरिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता-जनार्दन के उत्साह और समर्थन को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार की जागरूक, राष्ट्रवादी और विकासप्रिय जनता एक बार फिर राज्य के समग्र विकास और सुशासन के लिए NDA को चुनने जा रही है।
