चंपावत स्थित रणकोची मंदिर में माता रानी के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की CM धामी ने

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत स्थित रणकोची माता मंदिर में माता रानी के दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में सहभागी बनकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।