उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौक बाजार (बागेश्वर) में व्यापारी बंधुओं के साथ संवाद कर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ जलेबी का भी आनंद लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार व्यापार जगत की मजबूती, सुविधा और समृद्धि के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। इसी दिशा में जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल व पारदर्शी बनाया गया, छोटे एवं मध्यम व्यवसायों को कर-अनुदान सहित वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नीतिगत निर्णयों ने व्यापार में नई मिठास घोली है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेज गति प्रदान की है। व्यापारी समुदाय का सहयोग और विश्वास प्रदेश की विकास यात्रा का मजबूत आधार है।
