आज प्रातः काल बागेश्वर में स्थित श्री बागनाथ मंदिर में सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल बागेश्वर में देवाधिदेव महादेव को समर्पित, गोमती और सरयू नदी के पावन तट पर स्थित श्री बागनाथ मंदिर में सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा बागनाथ जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।