देहरादून: प्रदेश में आधुनिक एवं सुदृढ़ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को नई गति प्रदान करने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार के संकल्प और प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में ₹4,081 करोड़ की लागत से 12.9 किलोमीटर लंबे सोनप्रयाग-केदारनाथ रोप-वे का निर्माण किया जा रहा है।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना बाबा केदारनाथ के दर्शन को और अधिक सुगम बनाने के साथ ही प्रदेश में पर्यटन, कनेक्टिविटी एवं आर्थिक विकास को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

