उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट, बागेश्वर में आयोजित विशाल जनसम्मेलन में क्षेत्र से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये योजनाएँ न केवल क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाएंगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के लगभग 40,000 लाभार्थियों को ₹26.5 करोड़ की धनराशि वितरित की। इसके अतिरिक्त, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लगभग 36,000 लाभार्थियों को ₹70 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में सरकार द्वारा भेजी गई धनराशि का मात्र 15 प्रतिशत ही जनता तक पहुँच पाता था, जबकि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में अब पूर्ण पारदर्शिता वाली व्यवस्था लागू हुई है, जिसके तहत सरकार द्वारा भेजा गया प्रत्येक रुपया बिना किसी कटौती के सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुँच रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भी भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्यरत है।
इस अवसर पर विधायक Suresh Garia , श्रीमती Chandan Ram Dass सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।
