बागेश्वर। जल जीवन मिशन योजना की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही हर घर जल प्रमाणीकरण के लिए जेई व एई को लक्ष्य आवंटित करते हुए इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को अपने स्तर से भी हर सप्ताह योजनाओं की समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पेयजल योजनाओं की भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने जन सामान्य की समस्याओं व शिकायतों को गम्भीरता से लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के तहत निस्तारण करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने जल निगम की अवशेष 20 पेयजल योजना एवं जल संस्थान की 15 एवं सिंचाई विभाग की 23 बड़ी पेयजल योजनाओं के कार्यों में तेजी लाते हुए दिसम्बर माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल एवं हेलो बागेश्वर में पेयजल को लेकर अधिकांश शिकायतें प्राप्त हो रही है। कार्यदायी संस्थाएं प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का धरातल पर जाकर समस्याओं का समाधान करें।
Related Posts
अपराधियों पर लगाम कसती दून पुलिस
- Admin
- February 1, 2025
- 0
सुधारीकरण के दृष्टिगत प्रस्तावों के निर्देश महज औपचारिक नहीं : डीएम
- Admin
- November 27, 2024
- 0
