मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस भरोसे के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, उस भरोसे के साथ खिलवाड़ हुआ है। आज प्रदेश में नशे की समस्या गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। नशे की गिरफ्त में फंसकर पंजाब के युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, वहीं माता-पिता की वर्षों की मेहनत और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपने भी टूट रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मजबूत नेतृत्व में देश नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। पंजाब में भी यदि भाजपा की सरकार बनती है तो नशे के कारोबार के खिलाफ कठोर कार्रवाई, तस्करों पर शिकंजा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी प्रयासों को और गति दी जाएगी।
