प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का निर्माण शुरू हो गया है: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में ₹172 करोड़ से अधिक की 18 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया एवं जमरानी बांध परियोजना के प्रभावितों के लिए मुआवजे की ₹479 करोड़ से अधिक की धनराशि का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना व उनके त्वरित समाधान हेतु आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का निर्माण शुरू हो गया है। आने वाले 25 वर्षों की चुनौतियों को ध्यान में रख इस परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल जल संसाधनों को सहेजने में सहायक सिद्ध होगी अपितु क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।