19 विभागों में चयनित 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए मुख्यमंत्री ने

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में 19 विभागों में चयनित 289 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनियुक्त अधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!
May be an image of 2 people, flower, temple and dais
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी अमृतकाल के कर्मयोगी और प्रदेश की विकास यात्रा के सहयात्री हैं। जिस भी विभाग में आप कार्यभार ग्रहण करेंगे वहां नवाचार, निष्ठा और सेवा भाव को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप राष्ट्र निर्माण और प्रदेश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और सरकार तथा आमजन के बीच एक मजबूत कड़ी साबित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षाओं के आयोजन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अब तक विभिन्न विभागों में 17,500 से अधिक रिक्त पदों को भरा जा चुका है और यह प्रक्रिया निरंतर गतिमान है।