मुख्यमंत्री धामी से उत्तराखण्ड प्रांतीय सिविल सेवा- 2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड प्रांतीय सिविल सेवा- 2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने भेंट की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू कर पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने एवं नकल विरोधी कानून लागू कर परीक्षाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता से संपन्न करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।