देहरादून, 25 फरवरी। आज अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नीलाल डिंगिया एवं चौधरी नरेश वैध के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिलाधिकारी देहरादून के द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि वाल्मीकि समाज की शिक्षा अधीक्षक के लिए दो एकड़ जमीन निशुल्क आवंटित की जाए और वाल्मीकि समाज को दो प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक प्रत्याशी चौधरी नरेश वैध, अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नीलाल दुनिया, प्रदेश प्रमुख महामंत्री रामकुमार चौटाला, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वरुण, राजेश आदि मौजूद थे।
Related Posts
स्वच्छकारों को सरकारी योजनाओं का प्राथमिकता से मिले लाभ : भगवत प्रसाद मकवाना
- Admin
- November 19, 2024
- 0
रुद्रपुर में जनवरी से शुरू होंगे ओपन ट्रायल
- Admin
- December 28, 2024
- 0
