नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री Bhupender Yadav से भेंट कर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने तथा लामाचौड़ क्षेत्र में स्थायी परिसर के निर्माण हेतु आरक्षित वन भूमि के हस्तांतरण एवं डायवर्जन के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि नैनीताल में वर्तमान उच्च न्यायालय परिसर भौगोलिक चुनौतियों, भू-स्खलन की आशंका, बढ़ते यातायात दबाव एवं पार्किंग की समस्याओं से प्रभावित है। हल्द्वानी में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित परिसर के निर्माण से न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
