देहरादून: उत्तराखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए ₹200 करोड़ के वेंचर फंड की स्थापना की जा रही है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार से भी जोड़ा जाए। हमारी सरकार नवाचार, उद्यमिता और निवेश को बढ़ावा देकर उत्तराखंड को स्टार्टअप एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।:”(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )

