देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में भारत ने बाघ संरक्षण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस राष्ट्रीय सफलता में उत्तराखंड ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्ष 2006 की तुलना में देश में बाघों की संख्या में लगभग 160% की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि उत्तराखंड में यह वृद्धि 215% तक पहुंची है।

वर्तमान में प्रदेश के वनों में 560 बाघों की उपस्थिति दर्ज की गई है। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व आज देश में बाघों की संख्या एवं घनत्व, दोनों के मामले में शीर्ष स्थान पर है। बाघ संरक्षण की इस सफलता ने ईको-टूरिज्म को नई गति दी है, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित हुए हैं।

हमारी सरकार बाघ, वन्यजीव संरक्षण, ईको-टूरिज्म के विस्तार तथा वनों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है:”
(मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी )
