महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर देहरादून में आयोजित शोभायात्रा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर देहरादून में आयोजित शोभायात्रा में सहभागिता कर रामायण के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और शिक्षाएँ हमें समानता, सामाजिक समरसता, करुणा एवं मानवता का संदेश देती हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सफाई कर्मियों के योगदान और उनके परिश्रम का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशील है। इसी दिशा में प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में बैठक कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर मेयर, देहरादून Saurabh Thapliyal उपस्थित रहे।