देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) के कार्यकाल के समापन पर आयोजित विदाई समारोह में उन्हें सफल कार्यकाल के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के राज्यपाल के रूप में Lt Gen Gurmit Singh जी का कार्यकाल हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहा। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच से शिक्षा, युवा सशक्तिकरण, पूर्व सैनिकों के कल्याण और जनसेवा जैसे क्षेत्रों को नई दिशा मिली। प्रदेश की सैन्य परंपरा और वीर सैनिकों के प्रति उनका सम्मान भाव सदैव स्मरणीय रहेगा।
