देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ माँ गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

