मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में “हरिद्वार कुंभ-2027” की वेबसाइट, गीत और आधिकारिक लोगो किया लॉन्च

Share
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज धर्मनगरी हरिद्वार में “हरिद्वार कुंभ-2027” की वेबसाइट, गीत और आधिकारिक लोगो लॉन्च किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार हरिद्वार कुंभ-2027 को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालुओं और आगंतुकों को आयोजन से जुड़ी प्रामाणिक जानकारियां डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और गौरवशाली विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक वैभव को भी प्रदर्शित करेगा।