उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के साथ समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की यह सेवा यात्रा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उनके नेतृत्व में विकास के साथ-साथ हमारी आस्था, संस्कृति और विरासत को भी नई शक्ति मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के तीर्थस्थलों का विकास और धार्मिक विरासत का संरक्षण इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।
