गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की CM धामी ने

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रमदान किया।

No photo description available.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रदेश भर में प्रारंभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमारा प्रदेश धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है, ऐसे में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ ही बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी व अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।