हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु साधु-संतों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की CM धामी ने

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 के सफल आयोजन हेतु  साधु-संतों के साथ अखाड़ों की बैठक में सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

कुंभ मेला 2027 का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति 14 जनवरी 2027 को होगा। दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या 6 फरवरी, बसंत पंचमी 11 फरवरी, माघ पूर्णिमा 20 फरवरी और महाशिवरात्रि का अमृत स्नान 6 मार्च 2027 को होगा। फाल्गुन की अमावस्या का अमृत स्नान 8 मार्च 2027 को होगा। नव संवत्सर (नव वर्ष) अमृत स्नान 07 अप्रैल 2027, मेष संक्रांति अमृत स्नान 14 अप्रैल 2027, श्री रामनवमी अमृत स्नान 15 अप्रैल और चैत्र पूर्णिमा का अमृत स्नान 20 अप्रैल 2027 को होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार कुंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। श्रद्धालु यहां से सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटें, यही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के पूज्य संतगण,  राज्यसभा सांसद Dr. Kalpana Saini ,  विधायक Madan Kaushik , Adesh Chauhan , Pradeep Batra  समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।