उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा, ऊधम सिंह नगर में केंद्रीय मंत्री Jual Oram व Kiren Rijiju की उपस्थिति में ‘उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों को भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देशभर में जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाना जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत और योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी हमारी सरकार जनजातीय समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जोड़ते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए।
