मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वाहन क्षेत्र में कचरा संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के संकल्प के साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि कचरे के संग्रहण से लेकर उसके उचित निस्तारण तक की पूरी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिले।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य , मेयर विकास शर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रीना गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।