मुख्यमंत्री ने आज हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन कर उपस्थित जनसमूह को किया संबोधित

Share

उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

May be an image of dais

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा के साथ जोड़ने की दिशा में यह गुरुकुल एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि भारत की जीवनदृष्टि और हमारी गौरवशाली विरासत का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में योग और आयुर्वेद सहित हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को देश में नई मजबूती और विश्वभर में नई पहचान मिली है। उत्तराखंड आयुर्वेद और योग की समृद्ध परंपरा की भूमि के रूप में इस विरासत को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए स्वास्थ्य एवं वेलनेस के वैश्विक केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik , योग गुरु Swami Ramdev , विधायक Adesh Chauhan , रवि बहादुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री Swami Yatishwaranand , Acharya Bal Krishna उपस्थित रहे।