देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न विभागों में चयनित 178 सहायक सांख्यिकी अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसी क्रम में प्रदेश में अब तक 26,500 से अधिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले समस्त अधिकारियों को दी शुभकामनाएं ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हितों, अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा के लिए पूर्णतः संकल्पबद्ध है। सरकार के सुनियोजित, पारदर्शी एवं प्रतिबद्ध प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले चार वर्षों में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुए हैं।
