मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मियावाला, देहरादून में ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मियावाला, देहरादून में लगभग ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित देहरादून के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल और जंगल केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। पुराने तालाबों और जल स्रोतों का पुनर्जीवन हमारी प्रकृति और विरासत को संजोने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा संकल्प है कि विकास की गति के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित हो और उत्तराखंड का वर्तमान भी बेहतर बने तथा भविष्य भी सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर विधायक Umesh Sharma Kau , मेयर Saurabh Thapliyal भी उपस्थित रहे।