राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज गुरु साहिब की शहादत पर आधारित पुस्तक “गुरू तेग बहादुर” का किया विमोचन

Share

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह आज राजभवन में आयोजित “हिन्द की चादरः एक सर्वोच्च बलिदान गाथा” कार्यक्रम में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान राज्यपाल ने गुरु साहिब की शहादत पर आधारित पुस्तक “गुरू तेग बहादुर” का विमोचन किया।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब का अद्वितीय बलिदान धार्मिक स्वतंत्रता, मानवता और सत्य की रक्षा का शाश्वत संदेश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय साहिबजादों के अद्भुत साहस के प्रति राष्ट्र की श्रद्धा का प्रतीक है। गुरु साहिब की शिक्षाएँ हमें सदैव सत्य और एकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देती हैं।