देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी उत्तराखंड ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। राज्य ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित समय से पहले हासिल कर लिया तथा कुल लक्ष्य का लगभग 95% पूरा किया।

