प्रदेश के शहरों का सुनियोजित, सुंदर और सुविधाजनक विकास हमारी प्राथमिकता है।:” मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विकास प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मास्टर प्लान एवं परियोजनाओं में तेजी लाते हुए प्रत्येक कार्य की समय-सीमा और जवाबदेही तय की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 15 अक्टूबर तक व्यापक सौंदर्यीकरण, प्राधिकरण क्षेत्र की सड़कों को दुरुस्त करने, शहरों में सिटी पार्क एवं पिंक टॉयलेट विकसित करने और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए GIS, ड्रोन एवं सैटेलाइट तकनीक के साथ प्रत्येक प्राधिकरण में Illegal Construction Monitoring Dashboard विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यप्रणाली के माध्यम से प्रदेश के शहरों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाए और बेहतर नागरिक सुविधाएं धरातल पर दिखाई दें।