पशुपालन विभाग एवं गन्ना विकास तथा चीनी उद्योग विभाग के नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए CM धामी ने

Share

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में पशुपालन विभाग एवं गन्ना विकास तथा चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवचयनित कार्मिकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देते हुए हमारी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सख्त नकल विरोधी कानून के प्रभावी होने से सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां अब योग्यता और परिश्रम के आधार पर सुनिश्चित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिलना इसी व्यवस्था की सफलता का प्रमाण है।

इस अवसर पर  कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi , Khajan Dass , Saurabh Bahuguna , राज्यसभा सांसद  Naresh Bansal एवं  विधायक श्रीमती Savita Harbans Kapoor , Durgeshwar Lal  उपस्थित रहे।